Lesson - 1 सामान्य विज्ञान शिक्षण

विज्ञान सीखने समझने की इस नवीन कक्षा में आप सभी का स्वागत है .
1- सामान्य विज्ञान शिक्षण
विज्ञान की चर्चा करते ही पहला प्रश्न उठता है कि “विज्ञान क्या है?” इसका उत्तर कई वैज्ञानिकों ने अपनी समझ एवं अपने विश्वास के साथ देने का प्रयास किया है। विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द “शाइंटिया” से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ है ज्ञान। किसी ने इसे व्यवस्थित ज्ञान कहा तो किसी ने व्यवहार का ज्ञान, किसी ने अवलोकन के विभिन्न आधारों को विज्ञान कहा तो किसी ने ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग को विज्ञान कहा। इन सभी परिभाषाओं से एक बात तो स्पष्ट है कि विज्ञान को किसी एक परिभाषा या शब्द में बांधना सम्भकव नहीं है। जो विज्ञान जानता है या जो नहीं भी जानता वह अपनी समझ, ज्ञान, स्तर, आवश्यकता के अनुसार अपनी परिभाषा का निर्माण स्वयं कर लेता है। इसी अवधारणा को आधार मानकर मैं यहाँ विज्ञान की सामान्य चर्चा करने जा रहा हूँ जो विज्ञान से सम्ब न्धित कुछ बिन्दुओं, समस्या ओं, चुनौतियों, प्रक्रियाओं, गुणों इत्यादि पर प्रकाश डालने का प्रयास करेगी।

2- जाने ऐसा क्यों में बाइक चलाते समय आंखों में आंसू क्यों आते है.
3- विज्ञान प्रयोग में गुब्बारे में गैस ...

तीन pdf का अध्ययन कीजिये.. रात्रि 9 बजे प्रत्येक pdf से प्रश्न होंगे.



No comments:

Post a Comment