Lesson - 27 कोशिका (जीव विज्ञान )

Lesson - 27 कोशिका (जीव विज्ञान )
भौतिक विज्ञान से निकालकर आज से हम जीव विज्ञान में प्रवेश कर रहे है..भौतिकी जैसे क्लिष्ट विषय को भी आपने सहजता से ग्रहण किया आप जीव विज्ञान के साथ भी न्याय करेंगे....

1- कोशिका
जीव विज्ञान (परिचय)
जीव विज्ञान सजीवों का विज्ञान है (ग्रीक भाषा में बायोस का अर्थ जीवन तथा लोगोस का अध्ययन)। विज्ञान की वह शाखा, जिसके अन्तर्गत जीवधारियों का अध्ययन होता है, जीव विज्ञान कहलाती है। इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लैमार्क (फ्रांस) तथा ट्रेविरेनस (जर्मन) ने 1802 में किया था। इसको पुन: दो भागों, वनस्पति (Botany) तथा जन्तु विज्ञान (Zoology) में बांटा गया है थियोफ्रेस्टस ने 500 प्रकार के पौधों का वर्णन अपनी पुस्तक Historia Plantarum में किया है। इन्हें वनस्पति शास्त्र का जनक कहा जाता है।
हिप्पोक्रेट्स ने मानव रोगों पर प्रथम लेख लिखा। इन्हें चिकित्सा शास्त्र का जनक माना जाता है। अरस्तु ने अपनी पुस्तक जंतु इतिहास (Historia Animalium) (460-377 BC) में 500 जन्तुओं का वर्णन किया है। इन्हें जंतु विज्ञान तथा जीवविज्ञान, दोनों का जनक कहा जाता है।
जीवविज्ञान का उदय, मनुष्य की सजीवों के प्रति जिज्ञासा तथा उत्तरजीविता की आवश्यकता के कारण हुआ होगा। जीवविज्ञान का ज्ञानक्रम लम्बे समय तक वैज्ञानिक तथा वैज्ञानिकों के समूहों द्वारा आविष्कार करने का फल है।

pdf देखें...
Lesson - 27 कोशिका (जीव विज्ञान )
2- मजेदार विज्ञान का भाग -2
3- विज्ञान प्रयोग - ध्वनी का सरल प्रयोग..

विडियो देखे..
https://www.youtube.com/watch?v=sd-uPSEU-L8
https://www.youtube.com/watch?v=URUJD5NEXC8

नोट--आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है (8 मार्च)।
विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। E पाठशाला में जुडी समस्त दीदीयों को नारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाये. .....आज आप क्विज में प्रथम ही रहेंगी....

No comments:

Post a Comment