Lesson - 26 गुरुत्वाकर्षण

Lesson - 26 गुरुत्वाकर्षण
1- गुरुत्वाकर्षण
जब हम किसी चीज को ऊपर फेंकते है तो वह नीचे क्यो आ जाती है. कभी सोचा है आपने इस बारे में. गुरुत्वाकर्षण का बल उस चीज को नीचे खीच लेता है. तो आखिर यह गुरुत्वाकर्षण है क्या? गुरुत्वाकर्षण या Gravity, ज्यादातर हम सभी के लिए गुरुत्वाकर्षण का मतलब हैं “किसी भी चीज़ का गिरना”, लेकिन यह उससे भी कही ज्यादा जटिल है। ब्रह्माण्ड में यह ज्यादातर जगह पर मौजूद होता हैं लेकिन हम इसे देख नहीं पाते हैं, केवल महसूस कर पाते हैं। हमारा ब्रह्माण्ड आज जैसा भी है गुरुत्वाकर्षण की वजह से ही है। लेकिन यह है क्या? चलिए जानते हैं :

गुरुत्वाकर्षण क्या है
गुरुत्वाकर्षण ब्रह्माण्ड में मौजूद चार मौलिक बलों (Original Forces) में से एक बल है। यह space में मौजूद मास(Mass) वाली सभी चीजों के बीच एक लंबी दूरी का आकर्षण बल है। इसकी वजह से ही चीजों को वजन प्राप्त होता है। पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण निरंतर प्रति सेकंड 9.8 वर्ग मीटर (9.8 m/s2) जितना होता है। यह हमें पृथ्वी के बाहर गिरने से बचाता है और पृथ्वी को अपनी सूर्य की आसपास की कक्षा में बनाए रखता है। गुरुत्वाकर्षण की वजह से ही साढ़े चार अरब साल पहले हमारी पृथ्वी और हमारे सूरज की उत्पति हुई थी।
यह बड़ी आश्चर्यजनक बात है की ब्रह्माण्ड में हर भारी वस्तु दूसरी चीजों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसका मतलब आपका घर, हमारी पृथ्वी, 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर एंड्रोमेडा आकाशगंगा में स्थित ब्लैकहोल, यह सभी आपसे गुरुत्वीय बल से आकर्षित हैं, और आप उनसे।

पीडीएफ देखें...
Lesson - 26 गुरुत्वाकर्षण
2- मजेदार विज्ञान - आज से मजेदार विज्ञान की सीरीज जाने ऐसा क्यों के स्थान पर रहेगी.. विज्ञान के रोचक तथ्यों को आपके बीच रखने का प्रयास होगा..बच्चों में इन रोचक तथ्यों को रख आप अच्छे आचार्य के नाते जाने जायेंगे..
3- विज्ञान प्रयोग- अंधविश्वास दूर करना विज्ञान का काम है.

विडियो देखें...
https://www.youtube.com/watch?v=kYKNce3r-z0
https://www.youtube.com/watch?v=bh1TQDpzJrI
https://www.youtube.com/watch?v=2PSjARmmL7M

No comments:

Post a Comment